नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के परवेश वर्मा ने 3182 वोटों से हराया। केजरीवाल की हार के बाद पहले से जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और खुशी 10 गुना बढ़ गई। भाजपा कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता लगातार हार का मुंह देख रहे हैं। मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से हार चुके हैं।