नीतीश मॉडल पर ही चलेगा बिहार... दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान, इस बात की चर्चा हुई शुरू
नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पटना से दिल्ली पहुंचे। वहीं कल वे राज्यसभा की सदस्यता लेंगे। लंबे समय के बाद नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए। राज्यसभा की सदस्यता लेने से पहले आज उन्होंने मीडिया को बड़ा बयान भी दिया है।
मैं शपथ लूंगा और अब यही रहूंगा
दरअसल, इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि कल मैं शपथ लूंगा और अब यही रहूंगा। बहुत समय तक वहां (बिहार) काम किया। अब वापस यहां (दिल्ली) आ रहा हूं। इतने सालों में बहुत काम किया है वहां (बिहार)। अब यहां काम करूंगा… हमने तय कर लिया है यहां रहेंगे और वहां वाला (सीएम पद के संबंध में) छोड़ेंगे। वहीं निशांत को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बारे में हमारे नेता बताएंगे।
2-3 दिन इंतजार करें
साथ ही जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि (राज्यसभा MP के तौर पर) शपथ लेने के बाद, वह CM पद से इस्तीफा दे देंगे। 2-3 दिन इंतजार करें। पूरा NDA एक साथ कह रहा है, BJP के नेता बोल रहे हैं, दूसरी पार्टियों के नेता बोल रहे हैं, कि नीतीश कुमार ने बिहार में 20 साल जो काम किया है, हम उसे आगे बढ़ाएंगे। नीतीश मॉडल पर बिहार ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, जिसे दूसरे राज्यों के लोग भी फॉलो करते हैं, हम उसी के साथ आगे बढ़ेंगे... हमें नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार (नीतीश कुमार के बेटे) पहले ही पार्टी में शामिल हो चुके हैं। वह पार्टी में एक्टिव रोल निभाएंगे।