ईरान ने कहा अमेरिका ने तीन शर्तें तोड़ी,अब बातचीत न्यायसंगत नहीं, ट्रम्प ने किया पलटवार! कहा- समझौते तक ईरान के आसपास तैनात रहेगी अमेरिकी सेना

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो फिर से गोलीबारी शुरू होगी

By :  Aryan
Update: 2026-04-09 11:00 GMT

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और इस बीच घोषित युद्धविराम अब एक नाजुक मोड़ पर आ गया है। दरअसल ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर की तीन अहम शर्तों को तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, इस बीच ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चेतावनी दी है।

ईरानी संसद ने दी जानकारी

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका ने 10-पॉइंट प्रस्ताव की बुनियादी शर्तों का उल्लंघन किया है। ईरान ने साफ कहा है कि जिस आधार पर बातचीत होनी थी, वह पहले ही टूट चुका है। ऐसे में अब बातचीत या सीजफायर तर्कसंगत नहीं रह गया है।

 अमेरिकी सेना ईरान के आसपास रहेगी तैनात

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ हुआ समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास तैनात रहेगी।

ट्रम्प ने चेतावनी

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो फिर से गोलीबारी शुरू होगी, जो पहले से ज्यादा बड़ी, ताकतवर और विनाशकारी होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बेहद कम है, लेकिन अमेरिका पूरी तरह से तैयार है।

Tags:    

Similar News