चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा ने लहराया परचम, आप गठबंधन की प्रेमलता को तीन वोट से हराया
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम को आज नया मेयर मिल गया है। मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की हार हुई है। चंडीगढ़ नगर नियम में भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बाबला की जीत हुई है। भाजपा अकेले चुनाव में मैदान में उतरी थी और मेयर के लिए हरप्रीत कौर बाबला को उम्मीदवार बनाया था। मेयर चुनाव में कांग्रेस और आप के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है।
भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर को कुल 19 वोट मिले है। वहीं, आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार प्रेमलता के पक्ष में 17 वोट पड़े। कुल 36 वोट चुनाव में पड़ी। इनमें सभी वोट वैध रही। कोई रद नहीं हुई। आप और कांग्रेस की तीन वोट क्रॉस हुई हैं।