BJP सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को दे रही धोखा...NDA में सीएम फेस को लेकर तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा!

Update: 2025-07-28 12:55 GMT

पटना। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है। वहीं चुनाव से पहले राजनीतिक दल एक दूसरे पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक ऐसा बयान दिया है। जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

भाजपा की योजना मंगल पांडेय को आगे करने की

बता दें कि तेजस्वी ने दावा किया है कि भाजपा समय आने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सीएम पद का उम्मीदवार बनाएगी, न कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या विजय कुमार सिन्हा को। दरअसल, तेजस्वी ने अपने बयान में कहा कि मुझे भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि भाजपा की योजना मंगल पांडेय को आगे करने की है। यह एनडीए की लीक हुई योजना है। वहीं उनका कहना है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सिर्फ धोखा खा रहे हैं। उन्होंने मंगल पांडेय को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का शिष्य बताया और इसे भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति से जोड़ा।

चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा

बता दें कि मंगल पांडेय अभी नीतीश कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री हैं। वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई नाम तो तय नहीं किया है। लेकिन इतना साफ किया है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

Tags:    

Similar News