BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का विधानसभा से इस्तीफा, किसे मिलेगी अब जिम्मेदारी

Update: 2026-03-30 05:01 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नितिन पिछले दिनों राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नितिन नवीन हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नियमानुसार, उन्हें राज्यसभा सदस्य बनने के 14 दिनों के भीतर विधानसभा सीट खाली करनी थी।

सीट और निर्वाचन क्षेत्र

जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद अब यह सीट खाली हो गई है।

इस्तीफे की प्रक्रिया

नितिन नवीन वर्तमान में असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त है जिसके चलते वह उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंपा, जिन्होंने इसे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को प्रस्तुत किया।

Tags:    

Similar News