लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल...

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा की कड़ी निगरानी में पिछले दो महीनों से यह ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

By :  Aryan
Update: 2026-03-30 05:48 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया है। शब्बीर लोन ढाका के पास ही अपने ठिकाने से लश्कर के एक मॉड्यूल का संचालन कर रहा था।

पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा की निगरानी में था यह अभियान

जानकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन करीब दो महीने तक चली ' कैट-एंड-माउस' कार्रवाई का परिणाम था। इस पूरे अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा द्वारा की जा रही थी।

करीब दो महीनों से दिल्ली पुलिस का चला ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा की कड़ी निगरानी में पिछले दो महीनों से यह ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल प्रमोद कुशवाहा, एसीपी ललित नेगी और इंस्पेक्टर सुनील राजैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकवादी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती में लोन की भूमिका उजागर होने के बाद से ही उसका पीछा कर रही थी।

ISI के इशारे पर आतंकी घटनाओं को देता था अंजाम

दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि शब्बीर अहमद लोन ISI के इशारे पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। इस समय वह सीमा पार से मिल रहे निर्देशों का पालन करते हुए भारत में किसी मिशन को अंजाम देने की फिराक में था।

2007 में भी किया गया था गिरफ्तार

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर शब्बीर अहमद लोन को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2007 में आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया था। साल 2019 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था। ढाका में रहकर उसने लश्कर और ISI के लिए आतंकी सेल स्थापित की। इसके बाद से ही वह सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली एटीएस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

Tags:    

Similar News