सोने की कीमतों में गिरावट! चांदी का हुआ ये हाल, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव
नई दिल्ली। इन दिनों सोने-चांदी के भाव में उथल-पुथल देखी जा रही है। ऐसे में आज सोने के भावों में उछाल दर्ज हुई है। आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है। जिससे निवेशक भी हैरान है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 0.66% यानी 951 रुपये गिरकर 1,43,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,35,890 रुपये पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव करीब 1,48,080 रुपये और 22 कैरेट 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,49,010 रुपये और 22 कैरेट 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का ताजा भाव
आज चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है। भारत में चांदी का भाव लगभग ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम है।
प्रति ग्राम: ₹244.90
प्रति 10 ग्राम: ₹2,449
प्रति 100 ग्राम: ₹24,490
प्रति किलोग्राम: ₹2,44,900
क्या है गिरावट की वजह
एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने में गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी है। अभी सोना-चांदी की कीमतें फिलहाल ग्लोबल संकेतों और फेड के फैसलों पर निर्भर हैं. ऐसे में निवेशकों को बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए। सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा।