बजट सत्र 2026: लोकसभा में सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, टैरिफ डील पर चर्चा के बीच मचा बवाल..
सभापति ओम बिडला ने विपक्षी सांसदों से सदन में शांति बनाए रखने का आग्रह किया।
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का आज यानी मंगलवार को चौथा दिन है। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वारिंग, एंटो एंटनी और जोति मणि ने भाग लिया है। बजट सत्र के दौरान बीते कल में भी हंगामा हुआ जब राहुल गांधी ने कथित तौर पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित किताब के अंश पढ़े थे।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक हुई स्थगित
विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति ओम बिडला ने विपक्षी सांसदों से सदन में शांति बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान नियोजित तरीके से हंगामा करना उचित नहीं है। सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा लेकिन विपक्षी सांसद फिर भी शांत नहीं हुए।
कांग्रेस ने टैरिफ डील पर बहस की मांग की है
दरअसल भारत-अमेरिका टैरिफ डील (India-US Trade Deal) पर चर्चा की मांग रहा है। कांग्रेस ने इस डील पर विस्तृत बहस की मांग की है, जिसमें टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का फैसला शामिल है।