बजट सत्रः दूसरे चरण का आज पहला दिन, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

बजट सत्र का यह दूसरा चरण आज से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

Update: 2026-03-09 05:52 GMT

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है।  लोकसभा की कार्यवाही १२ बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही यथावत चल रही है। बजट सत्र का यह दूसरा चरण आज से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। 

लोकसभा को 12 बजे तक के लिए किया गया स्थगित 

लोकसभा ने सदस्यों के निधन पर शोक-संदर्भ प्रस्तुत करने के बाद अपनी बैठक स्थगित कर दी।

स्पीकर के खिलाफ पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लोकसभा में आज विपक्षी दलों द्वारा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (Motion for Removal) पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान ओम बिरला सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे। 

सांसदों के लिए व्हिप जारी

व्हिप जारी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों के लिए तीन-लाइन का ह्विप जारी किया है, जिसमें उन्हें सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

Tags:    

Similar News