रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग से तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड! जानें कब देख पाएंगे फिल्म
मुंबई। रणवीर सिंह की अपकमिंग स्पाई-एक्शन सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। जहां ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कमाई के सारे रिकार्ड तोड़े थे तो वहीं इस फिल्म के बारे में भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका पार्ट भी धमाल मचाएगा। ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर एडवांस बुकिंग को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से थिएटर में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
एडवांस बुकिंग में कई बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ चुकी
बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी अब तक के सबसे बड़े बॉलीवुड प्रीमियर का नया बेंचमार्क सेट करके एडवांस बुकिंग में इतिहास रच दिया है। फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो के लिए एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई और लगभग तुरंत ही जबरदस्त डिमांड देखी गई। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म पहले ही शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को प्रीमियर एडवांस बुकिंग में पीछे छोड़ चुकी है और अब ये स्त्री 2 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी मात दे चुकी है।
2 लाख से ज्यादा टिकट बिके
बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने देश भर में 2 लाख से ज्यादा टिकट बेचे डाले हैं जिससे सिर्फ प्रीव्यू से ही इसने देशभर में फिलहाल 12.29 करोड़ रुपये की सेल कर ली है।
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसने प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग से 18.1 करोड़ कमा लिए हैं।
इसमें सभी 5 भाषाओं- हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल – की कुल प्री-सेल शामिल है।
अभी प्रीमियर प्री-सेल्स में सबसे ज़्यादा क्रेज़ महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, दिल्ली और गुजरात दूसरे बड़े सर्किट में से हैं।
धुरंधर 2 वर्सेस बॉलीवुड के टॉप पेड प्रीव्यू शो
आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई यह फिल्म पेड प्रीव्यू में इतिहास रचने की राह पर है। यह पहले ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ चुकी है, जिसने 6.75 करोड़ की प्रीमियर सेल्स की थी। अब इसने स्त्री 2 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड 9.40 करोड़ की ग्रॉस कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है और बॉलीवुड में अब तक की सबसे ज्यादा प्रीमियर सेल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बॉलीवुड के अब तक के टॉप 3 पेड प्रीव्यू देखें
धुरंधर: द रिवेंज: 12.29 करोड़ (10 दिन बाकी)
स्त्री 2: 9.40 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस: 6.75 करोड़
स्पाई एक्शन थ्रिलर सीक्वल के बारे में और जानें
धुरंधर (2025) की सीक्वल धुरंधर 2 एक इंडियन स्पाई एजेंट हमजा अली के अतीत को दिखाएगी, जिसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार हैं। यह गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर के फेस्टिव सीजन में 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज़ होगी।