Cannes 2025 :कांस की OG क्वीन... ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस में बिखेरा जलवा, सफेद बनारसी साड़ी में लूट ली महफिल

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में सिंदूर और साड़ी के जलवे से तलाक की अफवाहों को किया खारिज।;

Update: 2025-05-22 06:44 GMT

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर आने का हर साल फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल ऐश्वर्या का लुक सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। इस बार एक्ट्रेस ने 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल पर जो जलवा बिखेरा है, उसकी तारीफ हर जगह हो रही है। साथ ही उन्होंने अपने लुक से ट्रोल्स को चुप करा दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में सिंदूर और साड़ी के जलवे से तलाक की अफवाहों को खारिज किया। क्लासिक व्हाइट हैंडलूम आउटफिट में सजी ऐश्वर्या राय बच्चन ने परंपरा को शान से अपनाया और रॉयल्टी का अहसास कराया।


इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की तस्वीर

ऐश्वर्या ने अपना यह लुक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट की। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस की ओर हाथ हिलाया और उन्हें फ्लाइंग किस भी दिए। बेहतरीन आइवरी हैंडलूम साड़ी बनाने के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी श्रेय जाता है। कान्स 2025 से ऐश्वर्या के पहले लुक की तस्वीरें मनीष मल्होत्रा के लेबल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की गईं।


ऐसा था कांस में ऐश्वर्या का लुक

ऐश्वर्या ने कांस में व्हाइट बनारसी साड़ी पहनी। साड़ी को उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया। साड़ी पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी हो रखी थी। साड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी अदाएं बिखेरी। उन्होंने इस लुक को हैवी पिंक जूलरी के साथ कंप्लीट किया। हैवी पंचलड़ा हार के साथ होकर नेकलेस और बड़ी सी रिंग से ऐश्वर्या ने लुक कंप्लीट किया। उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई और सिंदूर फ्लॉन्ट किया।


फैंस ने की खूब तारीफ

ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक से फैंस इंप्रेस हो गए और कमेंट्स से सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ की। एक प्रशंसक ने लिखा, वह ओजी हैं। एक अन्य ने लिखा कि क्वीन वापस आ गई हैं। ऐश्वर्या के कान्स 2025 के लुक ने कई लोगों को 2002 में प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में उनके डेब्यू की याद दिला दी, तब उन्होंने पारंपरिक पीले रंग की साड़ी में शाहरुख खान के साथ रेड कार्पेट पर कदम रखा था।

Tags:    

Similar News