छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता! 98 पुरुष और 110 महिलाएं समेत 208 नक्सलियों का सरेंडर

सभी नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है।;

Update: 2025-10-17 06:38 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि जगदलपुर में  208 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है, जिनमें 98 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। यह आत्मसमर्पण सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में हुआ है।

सरकार की पुनर्वास योजना मिलेगा का लाभ

बता दें कि अब से इन नक्सलवादियों को सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिल सकेगा। वहीं इसी के साथ अबूझमाड़ का ज्यादातर इलाका अब नक्सल मुक्त हो जाएगा। बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि उत्तर बस्तर से लाल आतंक काफी हद तक खत्म हो जाएगा। अब नक्सलवाद दक्षिण बस्तर में बाकी रह गया है।

Tags:    

Similar News