चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने जारी की पूरी उम्मीदवार सूची, राजपूत और यादवों को सबसे ज्यादा टिकट

इस लिस्ट में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है, हालांकि सबसे ज्यादा टिकट राजपूत और यादव समुदाय को मिले हैं।;

By :  DeskNoida
Update: 2025-10-16 17:40 GMT

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने सभी 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा (आर) ने पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है, हालांकि सबसे ज्यादा टिकट राजपूत और यादव समुदाय को मिले हैं।

पार्टी की सूची के अनुसार, 5-5 उम्मीदवार राजपूत और यादव समुदाय से हैं। इसके अलावा पासवान और भूमिहार जाति के 4-4 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। वहीं, ब्राह्मण, तेली, पासी, सूढ़ी, रौनियार, कानू, रजवार, धोबी, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम समाज से एक-एक उम्मीदवार को मौका मिला है।

लोजपा-आर की कैंडिडेट लिस्ट में दो भाजपा नेताओं को भी जगह दी गई है, जो चिराग पासवान के सिंबल “हेलिकॉप्टर” पर चुनाव लड़ेंगे। इनमें चेनारी सीट से भाजपा नेता मुरारी प्रसाद गौतम और बोचहां सीट से भाजपा की बेबी कुमारी को टिकट दिया गया है।

चिराग पासवान ने बताया कि लोजपा (रामविलास) एनडीए के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी का फोकस युवाओं और समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने पर है।

लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवारों की पूरी सूची इस प्रकार है:

गोविंदगंज - राजू तिवारी

सिमरी बख्तियारपुर - संजय कुमार सिंह

दरौली - विष्णु देव पासवान

गरखा - सीमांत मृणाल

साहेबपुर कमाल - सुरेंद्र कुमार

बखरी - संजय कुमार

परबत्ता - बाबूलाल शौर्य

नाथनगर - मिथुन कुमार

पालीगंज - सुनील कुमार

ब्रह्मपुर - हुलास पांडे

डेहरी - राजीव रंजन सिंह

बलरामपुर - संगीता देवी

मखदुमपुर - रानी कुमारी

ओबरा - प्रकाश चंद्र

सुगौली - राजेश कुमार (बबलू गुप्ता)

बेलसंड - अमित कुमार

मढ़ौरा - सीमा सिंह

शेरघाटी - उदय कुमार सिंह

बोधगया - श्यामदेव पासवान

रजौली - विमल राजवंशी

गोविंदपुर - बिनिता मेहता

बोचहा - बेबी कुमारी

बख्तियारपुर - अरुण कुमार

फतुहा - रूपा कुमारी

बहादुरगंज - मोहम्मद कलीमुद्दीन

महुआ - संजय कुमार सिंह

चेनारी - मुरारी प्रसाद गौतम

मनेर - जितेंद्र यादव

कसबा - नितेश कुमार सिंह

चिराग पासवान की इस सूची से स्पष्ट है कि पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर रणनीतिक कदम उठाया है। अब देखना होगा कि यह उम्मीदवार लोजपा-आर को कितनी मजबूती दिला पाते हैं।

Tags:    

Similar News