सीएम योगी ने तीन तरह की कैटेगरी की पेंशन को बढ़ाने का किया ऐलान! जानें किन्हें मिलेगा लाभ

Update: 2026-02-13 16:55 GMT

लखनऊ। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक सुरक्षा को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांगजन 12 हजार रुपये सालाना पेंशन की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं और सरकार इसको बहुत जल्द बढ़ाने जा रही है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाएं किसी पर उपकार नहीं

सीएम की घोषणा के बाद पेंशन की धनराशि 1000 हजार रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये होगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी इसकी घोषणा की थी। सीएम योगी ने कहा कि हमने बजट दे दिया है, खन्ना (वित्त मंत्री सुरेश खन्ना) जी ने बस इसकी घोषणा नहीं की हैं, लेकिन मैं आज बता दे रहा हूं, परसों जब बोलेंगे तो ये घोषणा भी कर देंगे कि कितना बढ़ाने जा रहे हैं। सीएम योगी ने साफ किया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं किसी पर उपकार नहीं, बल्कि सरकार का दायित्व हैं। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है।

कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहेगा

सीएम ने आगे कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहेगा, मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि सामाजिक पेंशन के साथ राशन, स्वास्थ्य बीमा और आवास जैसी योजनाएं यथावत जारी रहेंगी। सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि लाभार्थियों को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री 21 को करेंगे पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शुभारंभ

सीएम ने कहा कि उत्तर भारत की पहली फैब यूनिट, सेमीकंडक्टर, 1962 से देश प्रयास कर रहा था और मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 21 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से यूपी में हम पहली यूनिट का शिलान्यास करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी अब ट्रस्ट, ट्रांसफार्मेशन और टाइमली डिलीवरी का एक रोल माडल के रूप में अपनी एक नई पहचान को भी बनाया है। ये यूपी का एक नया माडल है।

Tags:    

Similar News