माहिका हार्दिक के बेटे अगस्त्य की केयर करती दिखीं... इस वजह से हुईं पैप्स पर गुस्सा
मुंबई। मुंबई इंडियन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जहां एक ओर लोग मैच देख रहे थे, वहीं दूसरी ओर कई सेलेब्स के कुछ खास पल पैपराजी के कैमरे में भी कैद हो गए। उन्हीं में से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिनमें एक वीडियो है हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और उनके बेटे अगस्त्य की। दरअसल ये वीडियो उस वक्त की है जब मैच खत्म होने के बाद माहिका अपने बॉयफ्रेंड अगस्त्य के बेटे को लेकर गाड़ी की तरफ जा रही थीं।
दरअसल जैसे ही माहिका और अगस्त्य स्टेडियम से बाहर निकले पैप्स ने उन्हें घेर लिया। भीड़ देख अगस्त्य घबरा गए, साथ ही उन्हें कैमरे के फ्लैश से भी परेशानी हो रही थी।
माहिका का ऐसे में पैप्स पर गुस्सा फूट पड़ा।
माहिका पैप्स से फ्लैश लाइट बंद करने को कहने लगीं।
माहिका ने नन्हें अगस्त्य की आंखों को अपने हाथों से भी कवर किया।
माहिका पैप्स और भीड़ से कहती नजर आईं, प्लीज रास्ता दे दो, बच्चे के साथ हूं।