Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर पर इन चीजों को घर लाने से बढ़ती है समृद्धि, जानें विशेष भोग और उपाय

Update: 2026-03-30 14:30 GMT

नई दिल्ली। हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन अवसर पर कुछ विशेष शुभ चीजें घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। इस खास अवसर पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

हनुमान जयंती पर घर लाएं ये शुभ चीजें

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति लाना अत्यंत शुभ होता है। इसे स्थापित करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

पीतल की गदा: गदा हनुमान जी का प्रमुख अस्त्र है। हनुमान जयंती पर चांदी या पीतल की छोटी गदा घर लाकर पूजा स्थल पर रखने से आत्मविश्वास बढ़ता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

सिंदूर और चमेली का तेल: बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना बहुत प्रिय है। इस दिन शुद्ध सिंदूर घर लाना और उससे हनुमान जी को चोला चढ़ाना तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करता है।

लाल रंग का ध्वज (झंडा): घर की छत पर या मुख्य द्वार पर हनुमान जी के चित्र वाला लाल ध्वज लगाने से घर की सुरक्षा होती है और यश-कीर्ति में वृद्धि होती है।

हनुमान चालीसा या सुंदरकांड की पुस्तक: यदि आपके घर में हनुमान चालीसा या सुंदरकांड की नई पुस्तक नहीं है, तो इस दिन इसे जरूर लाएं। नियमित पाठ करने से मानसिक शक्ति और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

विशेष भोग और उपाय

-  हनुमान जी को बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

-  प्रभु राम के भक्त हनुमान को तुलसी दल (पत्ते) की माला अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

- बजरंगबली को केले का भोग लगाने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। 

Tags:    

Similar News