मीडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बात! इन मुद्दों पर हुई चर्चा
By : Shilpi Narayan
Update: 2026-03-30 16:16 GMT
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहन चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी
बता दें कि मोदी ने रॉब जेटेन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी। रॉब जेटेन ने फरवरी में ही पदभार ग्रहण किया है और वह नीदरलैंड के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। वहीं बातचीत के दौरान भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।