पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 284 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, ममता और सुवेंदु के खिलाफ इन्हें मैदान में उतारा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में कुल 284 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल है।
नंदीग्राम का मुकाबला होगा दिलचस्प
बता दें कि पार्टी ने अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एसके जरियातुल हुसैन का चुनावी मुकबला भी विधानसभा नेता विपक्ष और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से ही होगा।
भवानीपुर से इन्हें बनाया उम्मीदवार
इसके अलावा, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से प्रदीप प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर प्रदीप प्रसाद के सामने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मैदान में खड़ीं हैं। ममता बनर्जी के अलावा बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष और BJP के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी भी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में भवानीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक होगा।