Delhi-NCR: आज भी बारिश को लेकर अलर्ट! जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग, traffic हुआ स्लो

प्रशासन की टीम लगता निगरानी कर रही है

Update: 2025-09-04 04:34 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। उधर, गोवा, मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।‌ 

यमुना किनारे इलाकों में जलभराव की समस्या 

हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी लगातार ऊपर चल रही है। यमुना नदी किनारे दिल्ली के कई इलाकों में जल भराव की समस्या होने लगी है। जल भराव के चलते कई इलाकों में जाम की समस्या बन गई है। दिल्ली के लोहे के पुल के पास पानी चल रहा है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। 

लोनी के डूब क्षेत्र में पानी भरा 

यूपी के लोनी विधानसभा इलाके में यमुना किनारे बसे कई गांव में पानी भर गया है। लोनी के बदरपुर गांव और डूब क्षेत्र में जलभराव होने से किसानों की खेती बर्बाद हो गई है।

Tags:    

Similar News