Delhi Red Fort: 760 ग्राम सोने और हीरे से बना कलश उड़ा ले गए चोर! लाल किले पर धार्मिक समारोह में दिया घटना को अंजाम
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। वहीं दिल्ली की सबसे सुरक्षित जगह माने जाने वाले लाल किले से बड़ी चोरी की जानकारी सामने आई है। लाल किला परिसर में इन दिनों जैन समुदाय के धार्मिक समारोह चल रहा है। इस समारोह से एक करोड़ रुपये कीमत का सोने का कलश चोरी हो गया है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध वीडियो में कैद हो गया है।
भीड़-भाड़ में मंच से अचानक हुआ गायब
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले चोर की तस्वीरें पुलिस के हाथ लग गई हैं। कारोबारी सुधीर जैन हर रोज अपने साथ इस कलश को लेकर आते थे। जिसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों के लिए किया जाता था। लेकिन 3 सितंबर को आयोजन के दौरान सुबह स्वागत की भीड़-भाड़ में यह मंच से अचानक गायब हो गया। जिससे सनसनी फैल गई।
जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई
यह कलश करीब 760 ग्राम सोने से बना था और उस पर लगभग 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। समारोह 9 सितंबर तक चलेगा।