Delhi : ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, पति ने पत्नी और दो बच्चियों का किया कत्ल, आरोपी फरार, जानें क्या रही वजह

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है;

By :  Aryan
Update: 2025-08-09 06:16 GMT

नई दिल्ली। आज रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है। इसी दौरान दिल्ली के करावल नगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने गला दबाकर अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों  की हत्या कर दी।

कर्ज व आर्थिक तंगी से प्रदीप परेशान था

आरोपी का नाम प्रदीप है। वारदात के बाद से आरोपी प्रदीप फरार है। वो भगत सिंह कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। जानकारी के मुताबिक भारी, कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया, पति प्रदीप ने अपनी पत्नी जय श्री और 5 साल और 7 साल की दो बेटियों की हत्या कर दी है।

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

प्ररांभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस घटना का कारण बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपी प्रदीप की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Tags:    

Similar News