परीक्षा पर चर्चा: पीएम मोदी ने बताया कैसे कम करें तनाव, असम के गमछे पहनाकर किया स्टूडेंट्स का स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के 9वें संस्करण (6 फरवरी 2026) के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। परीक्षा के तनाव को कम करने और इसे एक उत्सव की तरह मनाने के लिए कई सुझाव दिए।
असम के गमछे पहनाकर किया स्टूडेंट्स का स्वागत
पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 में चुने गए स्टूडेंट्स का स्वागत असम के गमछे पहनाकर किया है। असम का गमछा असम की संस्कृति का महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित प्रतीक है। इस गमछे को खासतौर पर असम के बिहू त्यौहार में, जिसे बिहुवान भी कहा जाता है। इसे हाथ से बुना जाता है।
पीएम मोदी ने बताया कैसे तनाव को करें कम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से परीक्षा पर चर्चा के दौरान बताया कि कैसे परीक्षा का तनाव कम किया जा सकता है। इस दौरान पीएम ने छात्रों को गुरु मंत्र भी दिया।