बजट पर चर्चा के दौरान योगी ने शिवपाल को कहा लठैत! माता प्रसाद से बोले- आप पर चच्चू का असर आ गया है...

सीएम योगी ने कहा, हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी।

Update: 2026-02-20 11:30 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर जमकर चुटकी ली। सदन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने उनके द्वारा यूपी के कर्ज (उधार) पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया।

सीएम ने माता प्रसाद की चुटकी ली

सीएम ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद की चुटकी लेते हुए कहा, वे अपनी उम्र के हिसाब से आंकड़ो में घाल-मेल नहीं करेंगे। लेकिन संगत का प्रभाव होता है, लगता है कि चच्चू का प्रभाव आ गया है। आप यूपी पर उधार की बात बता रहे, मुझ लगता है कि यह सच नहीं है। 2016-17 में 4.39 था, आज की समय में 2.9 फीसदी है। मतलब हमारा वित्तीय प्रबंधन पहले से बहुत अच्छा है। इसीलिए हर बैंक यूपी पर भरोसा करता है।

 हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं। तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है। जिस राज्य के पास एमएसएमई का पावर होगा, वह राज्य अग्रणी होगा। मेरठ के ब्रास, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक क्राकरी, भदोही की कालीन समेत यूपी के अन्य जिलों के उत्पादों को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से आगे बढ़ाया। हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान से टूल किट वितरित किया।

आप सच्चे समाजवादी हैं, समाजवादी विचारधारा के साथ चले

 सीएम योगी ने आगे कहा- आप सच्चे समाजवादी हैं, समाजवादी विचारधारा के साथ चले, वो अलग बात है कि आपके साथ शिवपाल जी जैसे लठैत ने भी चलने की कोशिश की। आपने कुछ जनपदों की पहचान ऐसी बना दी थी, कि लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, लेकिन हम लोगों ने व्यवस्था बदली, परसेप्शन बदल गया। आज लोग कहते हैं, अच्छा आप यूपी से आए हैं।

Tags:    

Similar News