सरकार बदलते ही भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में पनपा प्यार! भारत के साथ वीजा सेवाएं बहाल

दोनों देशों के बीच वीजा सेवाएं दिसंबर 2025 में सुरक्षा कारणों और राजनीतिक अस्थिरता (मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान) के चलते निलंबित कर दी गई थीं।

Update: 2026-02-20 11:21 GMT

नई दिल्ली। बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इस दिशा में दोनों देशों ने वीजा सेवाओं को फिर से पूरी तरह बहाल करने का निर्णय लिया है।

वीजा सेवाओं की बहाली

बांग्लादेश सरकार ने  नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में भारतीय नागरिकों के लिए सभी श्रेणियों की वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। इसमें पर्यटन, चिकित्सा और अन्य सभी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। साथ ही भारत ने भी बांग्लादेश में अपनी वीजा सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं, और जल्द ही पर्यटन सहित अन्य श्रेणियों को भी पूरी तरह शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।

वीजा सेवाएं दिसंबर 2025 में हो गई थी निलंबित

दोनों देशों के बीच वीजा सेवाएं दिसंबर 2025 में सुरक्षा कारणों और राजनीतिक अस्थिरता (मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान) के चलते निलंबित कर दी गई थीं।

राजनयिक सुधार

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई BNP सरकार ने "पीपल फर्स्ट" की नीति अपनाते हुए भारत के साथ रिश्तों को आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान को उनकी चुनावी जीत पर बधाई देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार, चिकित्सा पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संपर्क को फिर से सामान्य बनाने की दिशा में एक बड़ी प्रगति माना जा रहा है। 

Tags:    

Similar News