गर्मियों में संतरा खाने से होता है गजब के फायदे, खाली पेट या ज्यादा खाने से बचे, नहीं तो सेहत में हो सकता है यह नुकसान
गर्मियों में संतरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें लगभग 87% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। हालांकि दिन में 1 से 2 संतरे खाना पर्याप्त है। इसे धूप में निकलने से पहले या शाम के नाश्ते में खाना सबसे अच्छा रहता है।
संतरा खाने के फायदे
संतरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। यह इम्युनिटी बढ़ाता है, जिससे गर्मियों में होने वाली आम बीमारियों से बचाव होता है। सूरज की हानिकारक UV किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करते हैं और पेट को साफ रखते हैं। पसीने के जरिए शरीर से निकलने वाले पोटैशियम और मिनरल्स की भरपाई करने में मदद करता है।
ज्यादा संतरा खाने के नुकसान
संतरा खट्टा होता है। खाली पेट या ज्यादा खाने से सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड दांतों की ऊपरी परत को कमजोर कर सकता अगर आप फल की जगह केवल 'जूस' पीते हैं, तो इसमें फाइबर नहीं होता, जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।