नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में जबरदस्त जंग! 225 वोट से केजरीवाल फिर पीछे

Update: 2025-02-08 05:41 GMT

नई दिल्ली। नई दिल्ली सीट पर मतगणना जारी है। हर राउंड में अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है।

कभी अरविंद केजरीवाल आगे हो जाते हैं तो कभी पीछे। दिन में करीब 11 बजे छठे राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल फिर 225 वोट से पीछे हो गए हैं। इससे पहले तीन राउंड की मतगणना में अरविंद केजरीवाल लगभग ढाई से 300 वोटो से आगे चल रहे थे। लगातार यह देखा जा रहा है कि कभी अरविंद केजरीवाल आगे हो जाते हैं तो कभी पीछे। इस सीट पर प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।

बता दें कि प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। साहब सिंह वर्मा दिल्ली के काफी चर्चित मुख्यमंत्री रहे हैं। खासकर ऑउटर दिल्ली को बनाने में उनका भारी योगदान रहा है। वहीं यह भी जान लें कि प्रवेश वर्मा कभी चुनाव हारे नहीं है। इस बार भी उनके समर्थकों का दावा है कि प्रवेश वर्मा निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे।

Tags:    

Similar News