हाईवे पर बिछ गईं मछलियां, मांसाहारियों ने मचाई लूट, ठहर गया यातायात, जानें कैसे बना यह दृश्य
इस मछली लूट के दौरान हाईवे पर यातायात ठहर गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।;
कानपुर। कानपुर के इलाके में आज अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। हुआ ऐसा कि एक पिकअप वाहन हाईवे पर पलट गया। इस वाहन में मछलियां भरी हुई थीं। वाहन के पलटने से हाईवे पर मछलियां फैल गईं। तभी इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो खासकर नानवेज प्रेमी लोग मछली लूटने लगे। इससे यातायात बाधित हो गया।
बेचने के लिए कन्नौज से कानपुर ले जाई जा रही थीं मछलियां
जानकारी के अनुसार, चौबेपुर के मरियानी गांव के पास हाईवे से पिकअप वाहन गुजर रहा था। इसमें मछलियां लदी थीं। यह मछलियां बेचने के लिए कन्नौज से कानपुर ले जाई जा रही थीं। तभी गाड़ी बैलेंस बिगड़ने से पलट गईं। रोड पर मछलियां पसर गईं। यह खबर आसपास के गांवों में फैल गईं। लोग हाईवे पर आकर मछली उठाने लगे। देखते-देखते मछली लूटने की होड़ मच गई। लोग मछलियां उठाकर घर ले जाने लगे।
हाईवे पर लगा जाम
इस मछली लूट के दौरान हाईवे पर यातायात ठहर गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत से लोगों को हटाया। काफी देर बाद हालात पर काबू पाया जा सका। यह घटना इलाके में रोचक कथा बन गई।