दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा! यमुना ने खतरे के निशान 205.33 मीटर को किया पार, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्‍यूसेक पानी

Update: 2025-08-18 10:33 GMT

नई दिल्ली। यमुना नदी दिल्‍ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे यमुना ने खतरे के निशान 205.33 को छू लिया। वहीं यमुना में जल स्‍तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अब देश की राजधानी दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्‍यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो 19 अगस्‍त की देर रात तक दिल्‍ली में पहुंच जाएगा।

वजीराबाद से हर घंटे 45,620 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है

बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं पिछले 2 दिनों से दिल्‍ली में भारी बारिश हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 19 अगस्त तक 206 मीटर तक पहुंचने की आशंका है, जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर जाएगा। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा रविवार को जारी एक एडवाइजरी जारी कर यह बात कही गई है। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से इस सीजन में सबसे अधिक मात्रा में लगभग 1,27,030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि वजीराबाद से हर घंटे 45,620 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों बैराज से छोड़ा गया पानी आमतौर पर 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंचता है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी

बता दें कि एडवाइजरी में कहा गया है कि 17 अगस्त को हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा और ऊपरी यमुना क्षेत्र में भारी वर्षा को देखते हुए, साथ ही यह सूचित किया जाता है कि दिल्ली रेलवे पुल पर जल स्तर 19 अगस्त 2025 को देर रात लगभग दो बजे 206.00 मीटर को पार कर सकता है। सीडब्ल्यूसी ने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों से बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। दरअसल, केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जल स्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।

यमुना नदी के किनारे बसे लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू

बता दें कि दिल्‍ली में 2 साल पहले आई बाढ़ की भयावह यादें अभी भी लोगों के जेहन में हैं। तब दिल्‍ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया था। सुप्रीम कोर्ट तक यमुना का पानी पहुंच गया था। वहीं यमुना नदी के किनारे बसे लोगों को भी सुरक्षित स्‍थानों पर शिफ्ट किया गया था। इस बार ऐसे हालात न बनें, इसके लिए दिल्ली में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कल शाम करीब सात बजे नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार करते हुए पुराने रेलवे पुल पर 204.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया। दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है और 206 मीटर पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।  

Tags:    

Similar News