2004 से 2014 तक इस देश में आतंकी घटना में 615 लोग मारे गए...ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान ललन सिंह का कांग्रेस पर वार
22 अप्रैल को जब पहलगाम में घटना हुई। इस घटना में 26 लोग मारे गए। पीएम मोदी विदेश यात्रा स्थगित करके देश लौट आए।;
नई दिल्ली। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि मुंबई में आतंकी कैसे घुस आए। सवाल खड़ा करने से पहले आपने गिरेबान में झाकिए। 22 अप्रैल को जब पहलगाम में घटना हुई। इस घटना में 26 लोग मारे गए। पीएम मोदी विदेश यात्रा स्थगित करके देश लौट आए।
देश में आतंकी घटना में 615 लोग मारे गए
उन्होंने कहा कि घटना के दो दिन बाद बाद पीएम मोदी बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस के मौके उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। वहां जो उन्होंने कहा कि वो साफ था कि आतंकवाद के खिलाफ हम झुकने वाले नहीं है। वहां से आने के बाद वो लगातार तीनों सेनाओं के साथ बैठक करते रहे। हालांकि जेडीयू सांसद ने इस दौरान कहा कि UPA के शासनकाल में आतंकवादी पनपा है। 2004 से 2014 तक इस देश में आतंकी घटना में 615 लोग मारे गए। मुंबई आतंकी हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए। उन्होंने क्या किया? देश में आपने इतना दिन शासन किए। बताए आपने क्या किया।
उनकी नजर में इस देश के सैनिकों का कोई महत्व नहीं
वहीं उन्होंने साफ कहा कि हमने सेनाओं को खुली छूट दी है। 6-7 मई की आधी रात को सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना के ठिकाने को ध्वस्त किया। गोगोई ने एक बार भी पाकिस्तान की आलोचना नहीं की। आप वोट के लिए राजनीति करते हैं और मोदी जी देश के लिए राजनीति करते हैं। वहीं ललन सिंह ने आगे कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के साथ मजाक मत करिए। सिंह ने आगे कहा कि गौरव गोगोई काम के एक शब्द भी नहीं बोले। उन्होंने कहा कि सेना की वीरता पर गौरव गोगोई ने कुछ भी नहीं कहा। एक बार भी उन्होंने सेना की प्रशंसा नहीं की। क्या उनकी नजर में इस देश के सैनिकों का कोई महत्व नहीं है।