T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट पर शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, बोले- यह बहुत शर्मनाक है...

Update: 2026-02-02 06:12 GMT

नई दिल्ली। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करने पर अब भारत में भी सियासी बवाल मचा है। रअसल, इस मामले में कांग्रेस MP शशि थरूर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दोनों तरफ से इस तरह से खेल का राजनीतिकरण किया गया है, सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मुस्तफिजुर (बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान) को कोलकाता में खेलने का कॉन्ट्रैक्ट देने से मना किया जाना चाहिए था।

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था

वहीं उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। राजनीति का दखल, मुझे लगता है कि बांग्लादेशी रिएक्शन एक ओवररिएक्शन था लेकिन यह उसी का एक रिफ्लेक्शन भी है और पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ अपनी सॉलिडैरिटी दिखाने की कोशिश कर रहा है। यह पूरी बात कंट्रोल से बाहर हो रही है। मुझे लगता है कि हमें सच में यह समझने की जरूरत है कि खेल, खासकर क्रिकेट जैसा खेल जो सभी लोगों के लिए बहुत मायने रखता है, हमें कम से कम खेल के मैदान पर एक साथ लाने का एक तरीका होना चाहिए, न कि इसे ऐसे ही चलने देना चाहिए।

लोगों के लिए एक वेक अप कॉल है

मुझे सच में लगता है कि यह अब सभी संबंधित लोगों के लिए एक वेक अप कॉल है कि वे इमरजेंसी बेसिस पर एक-दूसरे से संपर्क करें, ICC इसके लिए प्लेटफॉर्म हो सकता है - बस कहें, चलो यह बकवास बंद करते हैं। ऐसा हमेशा नहीं चल सकता।

Tags:    

Similar News