IND vs PAK: अपने फैसले के चलते जुर्माना भरने को भी तैयार रहे पाकिस्तान! जानें ICC को कितने करोड़ का होगा नुकसान

ICC के किसी भी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच सबसे अधिक चर्चित रहता है। इस वजह से इस मैच की व्यूअरशिप तगड़ी होती है

Update: 2026-02-02 07:14 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 होने से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि उसकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। पाकिस्तान ने पहले से ही कह दिया था कि सरकार के आदेश के मुताबिक ही फैसला लिया जाएगा। पाकिस्तान के इस फैसले से केवल क्रिकेट फैंस को निराशा नहीं हुई, बल्कि ICC की कमाई पर भी असर पड़ सकता है।

भारत-पाक मैच सबसे बड़ा कमाई का डील होता है

दरअसल ICC के किसी भी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच सबसे अधिक चर्चित रहता है। यह मुकाबला क्रिकेट के साथ ही हाई-वोल्टेज ड्रामे का मिश्रण होता है। इस वजह से इस मैच की व्यूअरशिप तगड़ी होती है। ब्रॉडकास्टर्स इसी मैच के दम पर बड़े पैकेज खरीद लेते हैं। जानकारी के अनुसार, भारत के एक मैच से लगभग 100 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ यह आंकड़ा अधिक हो जाता है।

महज 10 सेकेंड के एक विज्ञापन से लाखों की होती है कमाई

भारत-पाक T20 मैच के दौरान विज्ञापनों की कीमत भी अधिक होती है। जानकारी के मुताबिक, इस मुकाबले में 10 सेकेंड के एक विज्ञापन के लिए 25 से 40 लाख रुपये तक वसूले जाते हैं। इतना ही नहीं एक मैच से लगभग 200 करोड़ रुपये तक का व्यवसाय होता है। यदि यह मैच नहीं खेला गया, तो इसका सबसे बड़ा असर ICC को मिलने वाली ब्रॉडकास्टिंग फीस पर पड़ेगा।

PCB को भी चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

सूत्रों के मुताबिक, ICC इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यहां तक कि ब्रॉडकास्टर को हुए नुकसान की भरपाई भी PCB को करना पड़ सकता है।


Tags:    

Similar News