बजट पर अखिलेश उवाच-सेंसेक्स और रुपया और कितना गिरेगा? कहा-BJP के कई दोस्त को भी इसमें कुछ नहीं दिखता...
पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने पर कहा-सरकार को फॉरेन पॉलिसी पर फिर से सोचने की जरूरत है।
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 2026-27 का बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए। बजट के पेश होने के बाद अब संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस चर्चा की शुरुआत आज लोकसभा में होगी। वहीं इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है।
सेंसेक्स और रुपया और कितना गिरेगा?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी सरकार के बारे में क्या कह सकते हैं जिसके बजट अनाउंसमेंट से सेंसेक्स गिर गया? सेंसेक्स और रुपया और कितना गिरेगा? सडिफेंस कॉरिडोर बनाने के नाम पर उत्तर प्रदेश में हजारों एकड़ जमीन एक्वायर की गई है। लेकिन क्या हासिल हुआ? BJP के कई ऐसे दोस्त हैं जिन्हें कुछ नहीं दिखता, जिन्हें बहुत फायदा होता है। यह बजट काफी हद तक उन्हीं लोगों के लिए बनाया गया है।
फॉरेन पॉलिसी पर सरकार को सोचने की जरूरत
पाकिस्तान के ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने पर उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी फॉरेन पॉलिसी और जिस दिशा में वह जा रही है, उस पर फिर से सोचने की जरूरत है।