SOMNATH: पीएम मोदी ने किया सभा को संबोधित! कहा- गजनी से औरंगजेब तक इतिहास में दफन हो गए, सोमनाथ यथावत है...
पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास को भी कुछ राजनेताओं और इतिहासकारों द्वारा व्हाइटवॉश करने की कोशिश की गई।;
सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए सोमनाथ पहुंचे हैं। इस दौरान ड्रोन शो में सोमनाथ के साहस, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने आज यानी रविवार को सोमनाथ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
इतिहास को मिटाने की कोशिश की गई
पीएम मोदी ने कहा कि समय का चक्र सब कुछ बदल देता है। उन्होंने कहा कि जो मजहबी आक्रांता सोमनाथ को नष्ट करने के इरादे से आए थे, वे आज केवल इतिहास के कुछ पन्नों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि वहीं सोमनाथ मंदिर आज भी उसी विशाल समुद्र के किनारे अपनी ऊंची धर्मध्वजा के साथ मजबूती से खड़ा है, जो भारत की आस्था और संस्कृति की शक्ति का प्रतीक है।
भारत के पास सोमनाथ जैसे हजारों साल पुराने पुण्यस्थान है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यदि किसी देश के पास 100 साल पुरानी विरासत होती है तो वह देश उसे अपनी पहचान बनाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, वहीं भारत के पास सोमनाथ जैसे हजारों साल पुराने पुण्यस्थान है। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद गुलामी की मानसिकता वाले लोगों ने उनसे पल्ला झाड़ने की कोशिश की। उस इतिहास को भूलाने के प्रयास हुए। हम मालूम है कि सोमनाथ की रक्षा के लिए देश ने कैसे-कैसे बलिदान दिए थे, कितने ही नायकों का इतिहास सोमनाथ मंदिर से जुड़ा है लेकिन दुर्भाग्य से इसे कभी उतना महत्व नहीं दिया गया बल्कि आक्रमण के इतिहास को भी कुछ राजनेताओं और इतिहासकारों द्वारा व्हाइटवॉश करने की कोशिश की गई।