सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानें देश के बड़े शहरों का रेट

Update: 2025-11-12 06:47 GMT

नई दिल्ली। शादी का सीजन शुरू हो गया है। वहीं इस बार शादी में ऐसा लगता है कि लोगों की जेब पर अच्छा-खासा असर पड़ने वालेा है। दरअसल, सोने और चांदी के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतें बुधवार को स्थिर बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,24,300 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,23,913 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें स्थिर

आज एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,23,998 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से 80 रुपए की उछाल दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,24,444 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था। वहीं, बुधवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें भी स्थिर बनी हुई है। एमसीएक्स पर चांदी 1,55,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,54,926 रुपए पर ओपन हुआ था। पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 700 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही थी।

आपके शहर में सोने का भाव

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,660 रुपए

22 कैरेट - 1,15,200 रुपए

18 कैरेट - 94,280 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,510 रुपए

22 कैरेट - 1,15,050 रुपए

18 कैरेट - 94,130 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,510 रुपए

22 कैरेट - 1,15,050 रुपए

18 कैरेट - 94,130 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,560 रुपए

22 कैरेट - 1,15,100 रुपए

18 कैरेट - 94,180 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,26,560 रुपए

22 कैरेट - 1,16,000 रुपए

18 कैरेट - 96,650 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,560 रुपए

22 कैरेट - 1,15,100 रुपए

18 कैरेट - 94,180 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,660 रुपए

22 कैरेट - 1,15,200 रुपए

18 कैरेट - 94,280 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,510 रुपए

22 कैरेट - 1,15,050 रुपए

18 कैरेट - 94,130 रुपए

Tags:    

Similar News