नई दिल्ली। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,30,045 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,29,605 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था। एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,29,962 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 360 रुपये की गिरावट दिखाता है।
सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी
वहीं एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,158 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था। सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है। दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाएं, युद्ध जैसी स्थिति, रुपये और डॉलर की चाल और टैक्स से जुड़े फैसले भी इसकी कीमत पर असर डालते हैं। हालांकि, लोग शुरू से ही सोने को एक सुरक्षित निवेश मानते आए हैं।
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,30,240 रुपए
22 कैरेट - 1,19,400 रुपए
18 कैरेट - 97,720 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,30,910 रुपए
22 कैरेट - 1,19,250 रुपए
18 कैरेट - 97,570 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,30,910 रुपए
22 कैरेट - 1,20,000 रुपए
18 कैरेट - 1,00,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,30,090 रुपए
22 कैरेट - 1,19,250 रुपए
18 कैरेट - 97,570 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,30,140 रुपए
22 कैरेट - 1,19,300 रुपए
18 कैरेट - 97,620 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,30,240 रुपए
22 कैरेट - 1,19,400 रुपए
18 कैरेट - 97,720 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,30,140 रुपए
22 कैरेट - 1,19,300 रुपए
18 कैरेट - 97,620 रुपए