सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव! इतनी सस्ती हुई चांदी, ये है सोने के रेट, जानें क्या है आपके शहर में भाव

Update: 2025-10-28 06:03 GMT

नई दिल्ली। 28 अक्टूबर, 2025 को भारत में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने का असर दिखा है। कई शहरों में भाव अलग-अलग हैं, इसलिए आपको अपने शहर के रेट की जांच करनी चाहिए।

सोने का भाव

आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,038 प्रति ग्राम है, जबकि कल यह ₹12,149 थी। आज 22 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत ₹91,720 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम हुई हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है।

चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। चेन्नई में 1 किलो चांदी का भाव ₹1,70,000 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें भी कम हुई हैं। वहीं, दिल्ली में चांदी का रेट 1,98,000 रुपये पर पहुंच गई थी लेकिन अब 1,54,900 रुपये पर है। चांदी के भाव में दिल्ली में 45000 रुपये से ज्यादा का करेक्शन आ चुका है।

क्या कहते है जानकार

जानकारों का कहना है कि रिकॉर्ड स्तर पर भी सेंट्रल बैंक और ईटीएफ में मजबूत खरीदारी गोल्ड की कीमतें ऊंची रहेंगी। गोल्ड प्राइस 1.4 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। जबकि, 2026 की शुरुआत तक गोल्ड रेट 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

Tags:    

Similar News