दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी की कीमतों के तेवर बढ़े! त्योहारी सीजन में जेब होगी ढीली, जानें देश के पांच बड़े शहरों का भाव
नई दिल्ली। दीवाली और धनतेरस को महज कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं इस मौके पर लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन लगातार भाव आसमान छू रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों के तेवर नरम पड़ते नहीं दिख रहे। सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने की कीमत में 1.81 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली। इस समय सोना ₹1,26,880 प्रति 10 ग्राम के भाव पर है।
सोने की कीमतें 4,120 डॉलर प्रति औंस तक गिरी
इसी तरह चांदी की कीमत भी दिसंबर डिलीवरी के लिए 4.98 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 1,62,348 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। वहीं सोने और चांदी की कीमतों में उछाल की वजह से त्योहारी सीजन में लोगों की जेब पर जोरदार असर पड़ने वाला है। बता दें कि कीमतों में उछाल के पीछे अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंताओं का बढ़ना और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सुरक्षित निवेश की मांग का बढ़ना मुख्य वजह हैं। सोने की कीमतें 4,120 डॉलर प्रति औंस तक गिर गईं। हालांकि कारोबार की शुरुआत में यह कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर के आसपास बनी रहीं। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी में इजाफा किया।
देश के बड़े शहरों में आज का भाव
दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,883 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,810 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,666 प्रति ग्राम है।
मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,868 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,651 प्रति ग्राम है।
कोलकाता में मंगलवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,868 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,651 प्रति ग्राम है।
चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,900 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,825 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,770 प्रति ग्राम है।
बेंगलोर में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,868 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹9,651 प्रति ग्राम है।