मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें मिलेगा दोस्त का साथ

Update: 2026-03-10 00:30 GMT

मेष राशि- आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें, पार्टनर की गतिविधियों पर नज़र रखें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि-आज का दिन नई शुरुआत के लिए श्रेष्ठ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नया कार्य शुरू करना शुभ रहेगा। बड़ी पार्टनरशिप से व्यापार को नई गति मिलेगी। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार मिल सकता है।

मिथुन राशि- आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। यात्रा और स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ा निवेश करने से आज बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की हिफाजत स्वयं करें, चोरी या गुम होने का भय है।

कर्क राशि-आज आप परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले पर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, नए काम से भविष्य में लाभ होगा।

सिंह राशि-आज पुराने मित्रों से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों या सहयोगियों से विवाद होने की आशंका है, जिससे व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि-आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। मानसिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि-लंबे समय से रुके हुए प्रयासों में आज सफलता मिलने के आसार हैं। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। जिस काम के लिए आप बहुत दिनों से प्रयासरत थे, वह आज पूर्ण हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने से पहले विचार करें।

वृश्चिक राशि-आज का दिन खुशियों और अवसरों से भरा रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। करियर में बड़े काम का ऑफर मिल सकता है। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। घर में प्रसन्नता और उल्लास का वातावरण रहेगा।

धनु राशि-आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। नए जोखिम उठाना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कोई भी नया प्रोजेक्ट आज शुरू न करें। सहयोगियों का साथ न मिलने से धन हानि हो सकती है। विशेषकर कर्ज लेने या देने से बचें। आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। पार्टनर और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है।

मकर राशि-आज आप स्वयं पर मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। काम का बोझ अधिक रहेगा और सफलता के लिए संघर्ष करना होगा। कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि आय के नए स्रोत जरूर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। व्यापार में निवेश लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि -आज का दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी करीबी के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार में मित्रों का बड़ा सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ की स्थितियां बनेंगी। आप पर झूठे आरोप लगने की आशंका है, अपनी छवि को लेकर सतर्क रहें।

मीन राशि- धार्मिक यात्रा और सामाजिक कार्यों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के साथ समय बीतेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। नए व्यापार की योजना बन सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।a 

Tags:    

Similar News