सोने के दाम में हुआ इजाफा, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज का भाव
नई दिल्ली। देश में सोने के दाम आज बढ़ गए हैं जबकि चांदी की चमक फीकी पड़ी है। बुलियन मार्केट में गोल्ड के दाम 160 रुपये बढ़ गए हैं। साथ ही गोल्ड अभी 113,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी की कीमतों में 240 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। चांदी के दाम अभी 136,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम बढ़े
जहां एक ओर देश में सोने की कीमतों में तेजी आई है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम बढ़ गए है। यानी यहां पर आज आपको 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के भाव देश की राजधानी दिल्ली में 250 रुपये प्रति 10 बढ़ कर 113,080 रुपये पर आ गए हैं। मुंबई में सोने के दाम 450 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। सोने की कीमत 113,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। गोल्ड के भाव आज 0.400 फीसदी बढ़ गए हैं।
सोने और चांदी के भाव बढ़े
वहीं अगर बात फ्यूचर मार्केट की करें तो वहां भी सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव बढ़ गए हैं। 3 अक्टूबर 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम बढ़ गए है। इसकी कीमत 471 रुपये प्रति ग्राम बढ़ कर 113100 रुपये पर आ गई है। चांदी के दाम भी वायदा बाजार में भाग गए हैं। 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर होने वाली सिल्वर के भाव 553 रुपये बढ़कर 137609 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ सकते हैं।