त्योहारी सीजन में सोना आसमान पर पहुंचा, चांदी की चमक बढ़ी! जानें देश के इन बड़े शहरों का रेट
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन आते ही भारत में सोना और चांदी की कीमत आसमान पर है। इस बार धनतेरस में सोना की खरीदारी करने वालों की जेब पर अच्छा खासा असर पड़ने वाला है। दरअसल, देश में सोने की कीमत अक्टूबर की शुरुआत से ही लगातार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच रही है। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका में संभावित शटडाउन की आशंका मानी जा रही है, जिसके चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
24 कैरेट सोना का भाव इतना
हालांकि इसके अलावा, भारत में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी मांग ने भी सोने के दाम को ऊंचा बनाए रखा है। वहीं देश के घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना, जो निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, आज 10 ग्राम के लिए 1,25,400 रुपये की दर से बिक रहा है, यानी इसमें 320 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जबकि 22 कैरेट सोना, जो आमतौर पर आभूषणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
300 रुपये की बढ़ोतरी हुई
वहीं 10 ग्राम के लिए 1,14,950 रुपये पर पहुंच गया है, यानी इसमें 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना, जो ज्वैलरी बनाने में लोकप्रिय है, आज 10 ग्राम के लिए 95,050 रुपये की दर से बिक रहा है, यानी इसमें 240 रुपये का इजाफा हुआ है।
चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल
इसी तरह, चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुकाबले 3.67 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ 1,51,839 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस बढ़ते मूल्य पर बाजार विशेषज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं, और यह किसी बड़ी आर्थिक हलचल का संकेत हो सकता है।
जानें देश के बड़े शहरों में आज का भाव
दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,555 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,420 प्रति ग्राम है।
आज मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,540 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,405 प्रति ग्राम है।
कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,540 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,495 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,405 प्रति ग्राम है।
चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,573 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,525 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,525 प्रति ग्राम है।