गूगल आपकी हर खबर रखता है, प्राइवेसी चाहिए तो आज ही सेटिंग्स के ये रूल अपनाएं
आप सेटिंग्स कुछ तरीके अपनाकर अपना डेटा कंट्रोल कर सकते हैं।
नई दिल्ली। आजकल गूगल का उपयोग लगभग काम में होता है। सर्च, ईमेल, मैप्स और डॉक्यूमेंट्स बनाना बिना गूगल के काम नहीं हो सकता है। इसके बहुत फायदे हैं तो नुकसान भी कई हैं। दरअसल इसके लिए कई अकाउंट्स बनाने की आवशयकता नहीं पड़ती है, लेकिन इसका यह नुकसान है कि गूगल को आपकी सारी एक्टिविटी का पता चल जाता है। आप किस जगह पर जाते हैं, कौन सी वीडियो देखते हैं इन सबकी जानकारी गूगल के पास रहती है, जो कि प्राइवेसी के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन आप सेटिंग्स कुछ तरीके अपनाकर अपना डेटा कंट्रोल कर सकते हैं।
इन सेटिंग्स कर दें ऑफ
वेब एंड ऐप एक्टिविटी को करें बंद- गूगल अकाउंट की यह सेटिंग सबसे अधिक डेटा कलेक्ट करती है। इस पर सबसे जानकारी होती है कि आपने क्या सर्च किया, किन ऐप्स को यूज किया, किस वेबसाइट पर विजिट किया और यूट्यूब पर कौन-से वीडियोज देखे। इसे बंद करने के लिए गूगल माई एक्टिविटी पेज पर जाकर वेब एंड ऐप एक्टिविटी सेलेक्ट करें और इसे टर्न ऑफ कर दें। यहां आप टर्न ऑफ एंड डिलीट का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिससे यहां स्टोर पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा।
टाइमलाइन और लोकेशन की हिस्ट्री कर दें डिसेबल- यदि आप गूगल मैप्स का यूज अधिक करते हैं तो इस फीचर के बारे में सुना होगा। यह आपके फोन की लोकेशन सर्विस का यूज कर यह रिकॉर्ड करता है कि आप कहां-कहां जाते हैं। इस सेटिंग को बदलने के लिए आप गूगल माई एक्टिविटी पेज पर जाकर टाइमलाइन फीचर को टर्न ऑफ कर सकते हैं।
थर्ड-पार्टी कनेक्शन पर रिमूव सेलेक्ट करें- यदि आप थर्ड-पार्टी ऐप और सर्विस के लिए साइन इन विद गूगल ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो यह सेटिंग जरूर अपनी चाहिए। दरअसल, हर बार साइन-इन करने के साथ ही आप सर्विसेस को अपना कुछ डेटा यूज करने की परमिशन देते हैं। इसे बंद करने के लिए माई गूगल अकाउंट पेज पर जाएं या थर्ड-पार्टी कनेक्शन्स को सेलेक्ट करके रिमूव कर सकते हैं।