खेल जगत में बड़ी खुशखबरी! रेसलर विनेश फोगाट करेंगी मैट पर कमबैक... वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला
नई दिल्ली। खेल जगत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का अपना फैसला वापस ले लिया है और अब वह मैट पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनका मुख्य लक्ष्य लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक खेलों पर है ।
2028 ओलंपिक तक कुश्ती लड़ेंगी विनेश
बता दें कि विनेश ने कहा कि वह 2028 ओलंपिक तक सक्रिय रूप से कुश्ती लड़ेंगी। उन्होंने हाल ही में खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित किए जाने के फैसले की सराहना की और इसे देश में कुश्ती के लिए बड़ी जीत बताया।
2023 में हुआ था भारी विवाद
इससे पहले, 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान, विनेश ने अपनी निराशा व्यक्त की थी और ऐसा संकेत दिया था कि वह कुश्ती छोड़ सकती हैं। अब, उन्होंने अपनी वापसी की पुष्टि की है और अपनी ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है, जिससे उनके प्रशंसकों और भारतीय खेल जगत में उत्साह है।