रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम, पैरोल मिलने के सवाल पर नायब सिंह सैनी ने फिर कन्नी काटी, जानें क्या कहा

Update: 2026-01-05 13:04 GMT

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बार-बार पैरोल दिए जाने पर सियासत तेज है। इस बीच एक बार फिर राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। इसको लेकर सैनी सरकार सवाल के घेरे में हैं। हालांकि अब सीएम सैनी का इस मामले में बयान सामने है।

यह कोर्ट का काम है

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल के बारे में पूछे जाने पर अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी। गुरमीत राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के लिए 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए। विवाद के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री ने मीडिया कॉन्फ्रेंस खत्म करने से पहले कहा, 'यह कोर्ट का काम है। 

Tags:    

Similar News