अरे बाबा! पंजाब में दुल्हे ने दुल्हन पर उड़ाए 8 करोड़ रुपए के नोट? क्या है सच, देखें वीडियो

Update: 2026-02-18 09:50 GMT

तरनतारन। सोशल मीडिया पर इन दिनों पंजाब की एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की इस कदर बारिश कर रहा है कि पूरी फर्श नोटों की गड्डियों से भर गई है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि इस शादी में दूल्हे ने करीब 8 करोड़ रुपये कैश उड़ा दिए। लेकिन इसकी सच्चाई क्या है? 



क्या है वायरल वीडियो का सच

वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब के तरनतारन में एक शादी के दौरान दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन पर नोटों की बारिश करते हुए ₹8.5 करोड़ नकद उड़ा दिए। दूल्हे के भाई, सिकंदर सिंह ने इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आंकड़ों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उनके अनुसार, वास्तव में उड़ाए गए पैसे लगभग 2 लाख रुपये थे, न कि करोड़ों में।

आयोजनकर्ताओं ने बताई सच्चाई

शादी के इवेंट मैनेजर और डीजे (निशांत सिंह) ने भी पुष्टि की है कि कुल नकद राशि लगभग 4 लाख रुपये थी, जिसमें कुछ डॉलर के नोट भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि 8.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा कहाँ से आया।

कब हुई थी शादी 

यह शादी 14 फरवरी, 2026 को पंजाब के तरनतारन में हुई थी। दूल्हा ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का व्यवसाय करता है और दुल्हन भी वहीं रहती है।

Tags:    

Similar News