तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, तीन की मौत एक घायल

घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया;

By :  Aryan
Update: 2025-05-31 06:41 GMT

बुलंदशहर। सिकंदराबाद इलाके में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। इस घटना में तीन की मौत और एक घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। 

 कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हो गया। सिकंदराबाद इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर इको कार सीमेंट के पोल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। वहीं घटना को देखने के दौरान स्कूटी सवार को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। 

स्कूटी सवार को टक्कर मार दी 

हादसे में स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल की। सुबह करीब 5.30 बजे ओरियंटबेल फ्लाईओवर पर ईको कार की सीमेंट के पोल लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में अचानक पंचर हो गया और वह अचानक रुक गई, इस कारण हादसा हो गया। 

 इन लोगों की मौत हुई

हादसे में कार चालक गांव पचगई थाना शिकारपुर निवासी सचिन (25), गांव अमरपुर थाना पहासू निवासी अमित (35), दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी दीनानाथ (45) की मौके पर मौत हो गई।

Tags:    

Similar News