एचआईवी पॉजिटिव मां ने आर्थिक तंगी के चलते 6 महीने के बेटे की तकिए से दबाकर की हत्या

घटना का खुलासा गुरुवार शाम को तब हुआ जब महिला की उसके कार्यस्थल पर एक सहकर्मी से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने चाकू निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले जाया गया।;

Update: 2025-08-01 17:00 GMT

मुंबई की गोवंडी इलाके में एक 43 वर्षीय महिला ने कथित रूप से अपने छह महीने के बेटे की तकिए से दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला और उसका बेटा दोनों ही एचआईवी पॉजिटिव थे और महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी।

घटना का खुलासा गुरुवार शाम को तब हुआ जब महिला की उसके कार्यस्थल पर एक सहकर्मी से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने चाकू निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले जाया गया।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बेटे का पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी क्योंकि उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब थी। साथ ही उसने यह भी बताया कि दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं।

महिला ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने बेटे को पालने में तकिया रखकर दम घोंट दिया। जब पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो बच्चा पालने में अचेत अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News