अखरोट खाने से दिमाग कैसे मजबूत होता है, जानें इनमें कौन से पोषक तत्व होते हैं...

विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 2 से 4 अखरोट का सेवन पर्याप्त है।

By :  Aryan
Update: 2026-04-10 03:30 GMT


आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम ऐसे खाद्य पदार्थ ढूंढते हैं जो कम मात्रा में आधिक पोषण मिले। अखरोट (Walnut) ऐसा ही एक सुपरफूड है। यह  दिल और दिमाग को मजबूत करने के साथ ही त्वचा, हार्मोन और इम्यूनिटी के लिए भी वरदान है। अगर आप हृदय रोग, याददाश्त की कमजोरी, तनाव, या त्वचा की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अखरोट को नजरअंदाज करना एक बड़ी गलती हो सकती है।  इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई के कारण हमारा दिमाग मजबूत होता है। इसके सेवन से न केवल याददाश्त (memory) बढ़ती है, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता (focus) में भी सुधार होता है।

अखरोट दिमाग पर निम्नलिखित तरीकों से असर करता है:

न्यूरॉन्स की मजबूती: अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 दिमाग की कोशिकाओं (cells) को नुकसान से बचाता है और न्यूरॉन्स के बीच के कनेक्शन को बेहतर बनाता है।

सूजन और तनाव में कमी: इसमें मौजूद पॉलीफिनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग में होने वाली सूजन (inflammation) और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो उम्र के साथ दिमाग की कमजोरी को रोकने में मदद करते हैं।

बेहतर ब्लड फ्लो: यह मस्तिष्क में रक्त के संचार को सुचारू बनाने में सहायक होता है, जिससे मानसिक थकावट कम होती है और दिमाग अधिक कुशलता से काम करता है। 

गंभीर बीमारियों से बचाव: नियमित सेवन से अल्जाइमर जैसे रोगों के जोखिम को कम करने या उन्हें टालने में मदद मिल सकती है।

खाने का सही तरीका और मात्रा

मात्रा: विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 2 से 4 अखरोट का सेवन पर्याप्त है।

तरीका: रात में अखरोट को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। भीगे हुए अखरोट को पचाना आसान होता है और शरीर इसके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है।



Tags:    

Similar News