Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किन्हें जीवनसाथी का मिलेगा साथ

Update: 2025-08-06 00:30 GMT

मेष राशि सामान्य दिन रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में एकजुटता बनी रहेगी।

वृषभ राशि दिन शुभ रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है। इनकम में वृद्धि के संकेत, बेफिजूल खर्च से बचें। जवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

मिथुन राशि मिला-जुला दिन रहेगा, निर्णय सोच-समझकर लें। कामकाज में जोखिम न लें, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार से जुड़ी चिंता सताएगी, पुरानी गलती उजागर हो सकती है।

कर्क राशि व्यस्त दिन रहेगा, कार्यों को टालने की कोशिश ना करें। पिताजी की मदद से रुके काम बनेंगे, प्रॉपर्टी संबंधित समस्या संभव। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, छवि निखरेगी।

सिंह राशि व्याकुलता रहेगी, जल्दबाजी से बचें। बिजनेस में लाभ होगा, कार्यक्षमता में सुधार होगा। परिवार व प्रेमी का साथ मिलेगा, मित्र से मुलाकात संभव।

कन्या राशि लाभदायक दिन है, निवेश के योग बनेंगे। भविष्य की योजनाएं बनेंगी, खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा, संतान से थोड़ी निराशा।

तुला राशि दिन सामान्य है, बातों में संयम जरूरी। सरकारी लाभ संभव, खर्चों पर ध्यान दें। जीवनसाथी से बहस हो सकती है, घर में धार्मिक आयोजन के संकेत।

वृश्चिक राशि विवादों से बचें, संयम रखें। विद्यार्थी कार्यों में व्यस्त रहेंगे, राजनीति में लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, किसी सदस्य से बहस संभव।

धनु राशि खुशनुमा माहौल रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। प्रमोशन व ट्रांसफर संभव, मेहनत रंग लाएगी। पूजा-पाठ का आयोजन होगा, संतान से सुख मिलेगा।

मकर राशि अनुकूल दिन रहेगा, काम पूरे होंगे। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं, पार्टनरशिप में लाभ होगा। नया मेहमान आ सकता है, बॉस आपकी तारीफ करेगा।

कुंभ राशि ठीक-ठाक दिन है, सोच-समझकर बोलें। कारोबार में लाभ होगा, सामाजिक संपर्क बनेंगे। मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे, संतान की पढ़ाई पर ध्यान। प्रेमी से गिफ्ट मिलेगा।

मीन राशि शुभ समाचार मिलेगा, पर सोच-समझकर निर्णय लें। रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, प्रॉपर्टी विवाद संभव। माताजी से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। 

Tags:    

Similar News