श्रेयसी सिंह निशानेबाज से कैसे बनी नीतीश कैबिनेट में मंत्री! ऐसी गोल्ड मेडलिस्ट जिनकी सोशल मीडिया पर हो रही है यह चर्चा

Update: 2025-11-20 13:00 GMT

पटना। आज नीतीश कुमार ने 10 वीं बार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ली है। जिसमें नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। वहीं इसमें कई विधायक ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से कई नामों की चर्चा हो रही है जिन्हें लोग सोशल मीडिया पर जानना चाह रहे हैं। हालांकि नीतीश कैबिनेट में 3 महिलाओं को मौका दिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी खेमे से आने वाली श्रेयसी सिंह की हो रही है। आइए जानते हैं कौन है श्रेयसी सिंह।

श्रेयसी सिंह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं

बता दें कि जमुई विधानसभा क्षेत्र-241 से प्रचंड बहुमत की जीत दर्ज करने वाली गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन अवॉर्ड विजेता श्रेयसी सिंह ने एनडीए सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री पद की शपथ ली। उनकी मौजूदगी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में खास आकर्षण बना दिया। खेल जगत में देश का नाम रोशन कर चुकीं श्रेयसी सिंह राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी ऐतिहासिक जीत को जमुई के लोगों ने गर्व का क्षण बताया है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद श्रेयसी ने कहा कि वह जमुई सहित पूरे बिहार के विकास को प्राथमिकता देंगी और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी।

हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगी

श्रेयसी के मंत्रिमंडल में शामिल होने से समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जमुई मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जताई। लोगों को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों में नई शुरुआत देखने को मिलेगी। 34 वर्षीय युवा नेत्री ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि वह जमुई सहित पूरे बिहार के विकास को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी और वह हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगी।

श्रेयसी सिंह ने खेल की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई

श्रेयसी के मंत्री बनने की खबर फैलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जमुई मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रेयसी सिंह ने खेल की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई है। निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में उन्होंने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और 2014 में रजत पदक जीता। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी श्रेयसी पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

Tags:    

Similar News